आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर रक्षाबंधन की खरीदारी को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। बहनें भाइयों के लिए मिठाई और राखी खरीदती नजर आईं, वहीं दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने से आसपास के मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही अधिक रही। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों को अपनी पसंद की मिठाई लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। कई परिवार बच्चों के साथ खरीदारी करते नजर आए।