आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी और श्री सुंदरकांड भक्त मंडल की ओर से ताजगंज स्थित मोक्ष धाम में पितरों की आत्मा की शांति के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया। भक्त मंडल ने हनुमान चालीसा के बाद भजन-कीर्तन से माहौल में भक्ति रस का संचार किया। इस दौरान श्रद्धालु राम-सिया-राम भजन और बजरंगबली के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल जिंदल, महासचिव राजकुमार जैन, सुनील विकल, विष्णु चौधरी, ताराचंद गोयल, संजय गुप्ता, विनोद शर्मा, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।