फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनुशासन और नैतिकता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, प्रीफेक्ट्स को बेहतर कार्य के लिए किया प्रेरित

आगरा। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में अनुशासन समिति के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को अनुशासन और नैतिकता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह ने प्रीफेक्ट्स को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अनुपम सक्सेना ने नए प्रीफेक्ट्स को अनुशासन एवं नैतिकता का महत्व बताया। मुख्य अतिथि प्रो. राधा रानी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि कंचन गुप्ता और आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. पूनम रानी गुप्ता ने भी छात्राओं को अभिप्रेरित किया। डॉ. एकता ने छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। मंच संचालन डॉ. कृष्णा बाला के निर्देशन में छात्रा स्नेहा और निहारिका ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गुंजन ने दिया। डॉ. शालिनी के मार्गदर्शन में स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की शिक्षिकाओं प्रो. पूनम शर्मा, डॉ. सविता प्रसाद, डॉ. वंदना कौशिक, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. कामना धवन और डॉ. सपना देवी यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें