सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत पूर्व छात्रों का चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट 9 से 12 सितम्बर तक सेंट पीटर्स कॉलेज के मैदान पर आयोजित होगा। विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज्ज में टूर्नामेंट की ट्राफी और टीमों की टी-शर्टों का अनावरण एसोसिएशन के पधाधिकारियों द्वारा किया गया। पिछले वर्ष टूर्नामेंट में 120 पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया था और इस वर्ष 160 पूर्व छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।