आगरा। त्योहारों के सीजन में आगरा के यात्रियों को गुजरात की ओर जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। आगरा कैंट से उधना और असारवा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी। आगरा कैंट, फतेहपुर सीकरी, रूपवास, ईदगाह और टूंडला के यात्रियों को इन ट्रेनों का लाभ मिलेगा। उधना, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर और असारवा जाने के लिए अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।