आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में रुपये नहीं देने पर बेटे ने पानी की मोटर का तार काट दिया। विरोध करने पर विधवा मां की पिटाई कर दी। हेडमास्टर बंग्लो, बैप्टिस स्कूल कैंपस, सांई की तकिया निवासी शाहिद एम जेम्स ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि उनका भाई सुहैल क्रिस्टोफर जेम्स आए दिन उनकी मां अनीता जेम्स को परेशान करता है। 21 सितंबर की सुबह सुहैल ने पानी की मोटर का तार काट दिया। मां ने विरोध किया तो उसने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली गलौज की। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।