आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के संत आसाराम आश्रम मार्ग पर सोमवार को नाला निर्माण के दौरान अचानक सड़क की मिट्टी ढह गई। हादसे में काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। माैके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिट्टी में दबने वाले मजदूरों की पहचान अनुज, सुशील और विकास के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा।