आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. हरेंद्र कुमार यादव ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के प्राचार्य बने हैं। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। डॉ. यादव ने बताया कि चिकित्सकीय सेवाओं को सुधारना और बेहतर शैक्षणिक माहौल विकसित करना प्राथमिकता रहेगी।