आगरा में दीवानी में पेशी पर आए बंदी जिम्मी चौधरी की हवालात में हालत बिगड़ गई। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिम्मी चौधरी थाना सिकंदरा का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर कई मामले दर्ज थे। हाल ही में उसे ताजगंज थाना क्षेत्र से फायरिंग के मामले में जेल भेजा गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।