फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे, राहगीर परेशान

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 09:19 PM IST

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद से लेकर रोहता तक सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। हाईवे पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। इनर रिंग रोड फ्लाईओवर और दक्षिणी बाईपास फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते धौलपुर की ओर से आगरा आने वाले वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि गांव बाद स्थित ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसके कारण कई बार बाइक सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं और घायल भी हुए हैं। वहीं स्थानीय निवासी मुन्ना खान ने बताया कि ककुआ स्थित इनर रिंग रोड पुल के नीचे सड़क काफी समय से खराब पड़ी है। आए दिन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,लेकिन लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें