फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने बीसलपुर चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

आगरा के कागारौल थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्राम बीसलपुर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से काले बैग में रखे 3 लाख 1 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 16/17 जुलाई की रात चोरों ने बीसलपुर से एक घर से नगदी व पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। पीड़ित की तहरीर पर 18 जुलाई को थाना कागारौल में प्राथमिकी दर्ज की थी। टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान शंकरपुर रोड स्थित नगला परमान के पास ट्रांसफाॅर्मर के पास से भरत सिंह निवासी नगला सांवला मनखेड़ा, थाना मलपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया उसने अपने साथी के साथ मिलकर करीब दो माह पूर्व बीसलपुर में चोरी की थी। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात उसके साथी ने अलग-अलग लोगों को बेच दिए थे। उसे उसके हिस्से में 3,01,000 रुपये मिले थे। पुलिस ने घटना में शामिल दीपक उर्फ दीपू पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओमी निवासी नगला सांवला मनखेड़ा, थाना मलपुरा की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें