फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने लौटाया महिला का खोया पर्स

पिनाहट। दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी काजल पत्नी चंचल शुक्रवार को रक्षाबंधन पर अपने मायके घड़ी, फरेरा के पास जा रही थीं। भदरौली कस्बे में चाऊमीन की दुकान पर उनका पर्स छूट गया। फरेरा पहुंचने के बाद पर्स रह जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने चौकी भदरौली पुलिस को सूचना दी। चौकी भदरौली, थाना पिनाहट पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पर्स की तलाश कर उसे बरामद कर लिया। पर्स में सोने की चेन, मंगलसूत्र, झालर, कानों की बालियां, नाक की बाली, चांदी की कमरबंद और एंड्रॉयड मोबाइल सुरक्षित मिला। पुलिस ने बरामद सामान काजल के सुपुर्द कर दिया। सामान वापस मिलने पर परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें