फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत की बाड़ के विवाद में मां-बेटे को पीटा, दंपती समेत तीन पर प्राथमिकी

आगरा के बाह के चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव में खेत की बाड़ के विवाद में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट में पुलिस ने दंपती समेत 3 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुर गुर्जर की विमलेश देवी ने चित्राहाट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक बुधवार शाम वह अपने खेत पर फसल की सुरक्षा के लिए लगाई बाड़ एवं झटका मशीन के तार देखने गई थी। तभी पड़ोसी शीटू, उसकी मां पुष्पा देवी एवं पत्नी ने बाड़ लगाने पर गाली-गलौज और मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। वह घर पर आईं, तो तीनों ने घर में घुसकर बेटे के साथ भी मारपीट कर दी। चित्राहाट पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया था। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया चित्राहाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें