फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर रुपये लेने आए युवक को एसटीएफ ने दबोचा

राजस्थान में रेलवे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं को जाल में फंसाने और ठगी करने वाले युवक को आगरा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से रेलवे को दो फर्जी नियुक्ति पत्र और सात सरकारी नकली मोहर मिली हैं। वह नियुक्ति पत्र देकर दो युवकाें से दो लाख रुपये लेने आया था। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है। एसटीएफ को सूचना मिली कि राजस्थान में रेलवे की भर्तियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले आगरा में भी सक्रिय हैं। एसटीएफ की आगरा यूनिट ने हाथी घाट के पास से सवाई माधोपुर के गंगा सिटी निवासी राधे मीना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ विभिन्न जिलों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और उनके परिजन को नौकरी का लालच देता है। उनसे फर्जी फाॅर्म भरवाकर रुपये ले लेता है। अपने गैंग के सदस्यों को नौकरी पाने वाला बताकर मिलवाता है। सब सेटिंग होने के बाद उसका साथी बने सिंह नकली नियुक्ति पत्र तैयार करता था। उन नियुक्ति पत्र को देकर वह तय हुई पूरी रकम ले लेता था। इसके बाद जब तक व्यक्ति नियुक्ति पत्र लेकर विभाग पहुंचता था, वह अपने मोबाइल नंबर बंद कर दूसरे जिले पहुंच जाते थे। ठगी का शिकार हुए लोग उन तक नहीं पहुंच पाते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें