फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधिवक्ता से गाली-गलौज कर फाइल छीनी, धमकाया

आगरा के दीवानी कचहरी में अधिवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की कर फाइल और कागजात छीनने का आरोप लगाते हुए न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिवक्ता का आरोप है कि 5 अक्तूबर को सुबह करीब 11:45 बजे जीवनी मंडी निवासी राजा निमेष और उनकी पत्नी संध्या निमेष कचहरी स्थित पोस्ट ऑफिस के पास उनकी सीट पर पहुंचे। दोनों अपने मुकदमे के बारे में पूछने लगे। पैरवी नहीं होने और दूसरा वकील करने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर धक्का-मुक्की करते हुए फाइल व अन्य कागजात छीन लिए। आरोप लगाया कि संध्या ने झूठे मामले में फंसाने और राजा ने बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने घटना का वीडियो पुलिस को दिया है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें