फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल में किया अंतिम संस्कार, गांव के लोगों से हुई झड़प

आगरा के खंदाैली थाना क्षेत्र के गांव पीलीपोखर में पत्नी किरन की हत्या कर दो बच्चों को लेकर भागे हत्यारोपी पति का पता नहीं चल सका है। बुधवार दोपहर को तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव गांव में आते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन ने पुलिस से आरोपी को एनकाउंटर में ढेर करने की मांग की। तीन घंटे तक शव एंबुलेंस में रखे रहे। इसके बाद घर में ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए। पुलिस के समझाने पर आरोपी पति के परिवार के प्ले ग्रुप स्कूल में शव ले गए। खाली मैदान में अंतिम संस्कार करने लगे। जानकारी पर गांव के लोग जुट गए। मृतका के परिवार और ग्रामीणों में काफी देर तक तीखी झड़प हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें