आगरा ग्वालियर रोड स्थित गांव ककुआ में मजदूर के लापता होने से पीड़ित परिवार परेशान है। जानकारी के मुताबिक 53 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र निरोती बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 बजे अपने घर से रोज की तरह मजदूरी करने गए थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो पीड़ित परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां फोन किया। आसपास भी उनकी तलाश की गई, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बहादुर सिंह की तलाश की मांग की। गुमशुदा बहादुर के पुत्र अरुण ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ब्राउन कलर का पेंट और गुलाबी शर्ट पहने हुए हैं।