फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गांव मनिया में सीसी सड़क और लाइब्रेरी का लोकार्पण

आगरा के विकासखंड अकोला की ग्राम पंचायत मनिया में शुक्रवार को लाखों रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही गांव के पंचायत भवन में बनाई गई लाइब्रेरी का भी विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक चौधरी बाबूलाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सपेरा समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर सिंह ने लोगों से लिखित शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज किशोर शर्मा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. केके शर्मा,उपखंड अधिकारी हिमांशु गुप्ता,एडियो ऋषि कुमार,प्रधान सत्येंद्र सिंह,प्रधान निरंजन सिंह चौधरी,पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें