थाना न्यू आगरा के सुरेश नगर में शाहीद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या के मामले में एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिवार के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। बेटे जैद का कहना है कि जब वह पिता को एक राहगीर की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा था। एक राहगीर उनकी नई एक्टिवा को चला कर ले गया। पिता को अस्पताल में अंदर ले जाने के बाद राहगीर उनकी एक्टिवा ही लेकर चला गया। इस मामले की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है। आरोपी के फोटो भी सामने आ गए हैं। उधर घटना का मोबाइल के वीडियो भी सामने आया है। इसमें दो आरोपी गुड्डू पर पत्थर से प्रहार करते नजर आ रहे हैं। बाइट बेटा जैद