फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पिट रही महिला को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने कराया मेडीकल।

बाह। बासौनी के हरलालपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के विवाद में गाली गलौज का विरोध करने पर सीमा के साथ परिजन मारपीट कर रहे थे। सीमा की चीख पुकार पर बचाने पहुंचे पति सुरेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के दौरान वह जमीन पर गिर गया। कुल्हाड़ी बांह में लगने से गहरा घाव हो गया है। बस्ती के लोगों ने बीच बचाव कराया। हमलावरों ने दंपत्ति को जान से मारने की धमकी दी है। बासौनी पुलिस ने घायल हुए सुरेश का मेडीकल कराया है। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि घायल का मेडीकल कराया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बासौनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें