आगरा के यमुनापार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद रामबाग, टेढ़ी बगिया, नुनिहाई और शाहदरा समेत कई इलाकों की गलियां व सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। टेढ़ी बगिया की कई गलियों में जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हुई।