फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जुआ खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा

आगरा के कैंजरा रोड बाह के सतीश को जुआ खेल रहे युवकों को रोकना भारी पड़ गया। कुल्हाड़ी के प्रहार से सिर फोड़ दिया। कैंजरा रोड बाह के सतीश ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम घर के पिछवाड़े कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। उन्हें जुआ खेलने से मना किया था। उसके बाद भैंस की सोदेबाजी में लग गए। 90 हजार रुपये में भैंस बेची थी। कुछ देर बाद युवक आए और पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फूट गया। भैंस के रखे रुपये भी गायब हो गए। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें