फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहर किनारे कूड़े के ढेर में लगा दी आग, धुएं के गुबार से परेशान हुए राहगीर

आगरा-ग्वालियर रोड स्थित रोहता नहर चौराहे से जखौदा गांव की ओर जाने वाली सड़क के किनारे कूड़े के ढेर में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से उठे धुएं के कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टूंडला के रहने वाले राहगीर रिंकू परिहार ने कहा कि लोगों को धुएं के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां अक्सर गंदगी का अंबार लगा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर किनारे होटल, मैरिज होम और ढाबा संचालकों के साथ आसपास के लोग भी जगह-जगह कूड़ा डाल देते हैं। इससे सड़क किनारे गंदगी का अंबार लगा रहता है और आए दिन कूड़े में आग लगने से प्रदूषण फैलता है। सोनू चाहर का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने नहर किनारे नियमित सफाई कराने और कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें