फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जानवर की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कागारौल, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं। पांच-पांच सदस्यों की टोली बनाकर ये गांवों में चोरी करते थे। एक बार में दो से अधिक घरों को निशाना बनाते थे। देहात और दूसरे जिलों की सीमा से सटे गांवों में किराये की कार से पहुंचते थे। जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देते थे। गिरोह गाजियाबाद, गोरखपुर और हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी वारदात कर चुका है। मास्टरमाइंड पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें