आगरा। निजी इंटर कॉलेज के संचालक पूर्व प्रधान के घर से चोरी हुई राइफल के लिए चार साल तक बाल-दाढ़ी न कटाने के अनशन पर रहे। खेरागढ़ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश ध्रुव सिंह को गिरफ्तार कर बरामद कर लिया। राइफल मिलने का पता चलते ही पूर्व प्रधान उदय सिंह डीसीपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि अब दाढ़ी और बाल की कटिंग कराएंगे। उनकी बात सुनकर हर कोई मुस्कुराने लगा।