आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम सिकरोदा निवासी एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सीकरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार, 10 अगस्त को गांव के आकाश ने कस्बा स्थित एक होटल में उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और गाली-गलौज की। महिला का आरोप है कि उसी दिन शाम करीब आठ बजे आकाश अपने साथ भोलू और योगेंद्र को लेकर उसके घर पहुंचा। वहां तीनों पर गाली-गलौज करने तथा महिला, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया पीड़िता की ओर से तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कराई गई। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।