फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में भ्रूण लिंग जांच का पकड़ा खेल, वॉट्सएप कॉल पर संपर्क कर एजेंट की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचती थीं गर्भवती

ग्वालियर रोड स्थित संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भ्रूण लिंग जांच का खेल काफी समय से चल रहा था। लिंग की पहचान कर बताने के 90 हजार से 1 लाख रुपये तक लिए जाते थे। इसके लिए एजेंट यूपी के अलावा राजस्थान और हरियाणा तक में सक्रिय हैं। वॉट्सएप कॉल पर संपर्क करने के बाद गर्भवती महिला को बुलाया जाता था। बाद में अपनी ही गाड़ी से हॉस्पिटल तक गिरोह लेकर आता था। एक एजेंट दूसरे से संपर्क करते थे। पुलिस अब सोनीपत के समीर खर्ब की तलाश में लगी है। सोमवार शाम को हरियाणा के सोनीपत से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने संस्कार हॉस्पिटल पर कार्रवाई की थी। टीम ने एक महिला को डिकॉय के रूप में भेजकर भ्रूण के लिंग की जांच कराई थी। इसके बाद टीम ने अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई करते हुए करीब सात लोगों को हिरासत में लिया। बाद में चार लोगों के खिलाफ नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी सुशील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब और टैबलेट सहित जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। हॉस्पिटल के भी बिना पंजीकरण के संचालित होने की जानकारी टीम को मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें