आगरा के शाहगंज में उधारी की रकम चुकता न कर पाने पर पिता-पुत्र ने युवक को घर ले जाकर पीटा। जनता कॉलोनी निवासी मधुकांत गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर की शाम चार बजे वह अपनी दुकान के सामने खड़े थे। तभी लक्ष्य दीप ठाकुर उर्फ सैम ठाकुर निवासी पृथ्वीनाथ मंदिर, शाहगंज उसे हिसाब-किताब के लिए अपने घर ले गया। वहां उसके पिता केशव चौहान भी थे। उन्होंने वर्ष 2023 में केशव से 40 हजार रुपये उधार लिए थे और अपने हिसाब से आधी रकम चुका दिया है। इसके बावजूद दोनों ने उसकी पिटाई की, जिससे बाएं कान में चोट आई। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।