आगरा। आपके वाहन ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। अधिक जानकारी के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करें। यह मैसेज के साथ अटैच है। मैसेज ट्रैफिक पुलिस की ओर से भेजा गया है। सभी देय का भुगतान करें...। इन दिनों ऐसे मैसेज लोगों के मोबाइल पर आ रहे हैं। साइबर थाने की पुलिस ने लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। कहा है कि जरा सी चूक से खाते में सेंध लग सकती है।