फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहार पर बाजारों में अतिक्रमण से जाम, नगर निगम ने दी 24 घंटे की मोहलत

त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच दुकानों के बाहर किए जा रहे अतिक्रमण से आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दुकानों के सामने पांडाल और गेट बनाकर सामान बेचने के साथ ही फुटपाथों पर सामान रखे जाने से सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे लोगों को दिनभर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को भी फुटपाथ पर जगह नहीं मिलने के कारण सड़क पर उतरकर चलना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ तक सामान फैलाकर बिक्री किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है, वहीं पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को राजपुर चुंगी शमसाबाद रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर बिक्री करने वाले कारोबारियों को मुनादी कर चेतावनी दी गई। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे आगामी 24 घंटे के भीतर सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर लें। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना लगाने के साथ ही सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें