फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अस्पताल की पार्किंग से कर्मचारी की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

पंकज जैन Updated Tue, 08 Sep 2026 12:52 PM IST

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ओमेगा हॉस्पिटल की पार्किंग से सोमवार देर रात कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। उदय नगर, बंबा निवासी अस्पताल कर्मचारी अजीत सिंह के मुताबिक वह रोजाना की तरह रात करीब 8 बजे बजे ड्यूटी पर आए थे। उसने अपनी अपाचे बाइक अस्पताल के गेट के अंदर पार्किंग में खड़ी की थी। बाइक उसके पिता अशोक कुमार के नाम पंजीकृत है। रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर पार्किंग में पहुंचा और बाइक चोरी कर ले गया। घटना के बाद एक अन्य बाइक जमीन पर गिरी मिली। खास बात यह है कि चोरी करने वाला आरोपी नकाब नहीं पहने था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। करीब 2:50 बजे बाइक नहीं मिलने पर कर्मचारी ने तलाश की। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक की तलाश में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें