आगरा। आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन कोलकाता में संपन्न हुआ। इसमें गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके डॉ. पार्थसारथी शर्मा को मरीज सेवा और होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया गया। इन्होंने बताया कि कार्यशाला में होम्योपैथी को बढ़ावा देने और इलाज में आने वाली समस्याओं के बारे में मंथन हुआ।