फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुत्ते-बंदर हुए हिंसक...2390 को काटकर किया घायल

कुत्ते और बंदर हिंसक हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने आ रहे मरीजों के मल्टीपल घाव मिल रहे हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। बीते दो सप्ताह से जिला अस्पताल में 15 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 550 मरीज एआरवी लगवाने आते हैं। इनमें नए मरीजों की संख्या करीब 250 हैं, बाकी के मरीज विभिन्न डोज लगवाने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्गों की संख्या है। अगस्त में 3619 नए मरीज आए, इनमें से 3152 को एक घाव और 467 के दो से अधिक घाव मिले। इनके पेट, कमर, छाती यहां तक कि गर्दन-चेहरे पर भी घाव पाए गए। इनको एआरवी के साथ सीरम की डोज भी दी जा रही है। हालत गंभीर होने पर दो-तीन मरीजों को भर्ती भी करने की नौबत आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें