फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज के ट्रॉमा एंड इमरजेंसी सेंटर में डिजास्टर एरिया भी बनेगा, जानें कब से होगा शुरू

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर की डिजाइन में बदलाव किया है। इसमें डिजास्टर एरिया भी बनेगा। 50 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। बड़ा हादसा होने पर आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल होगा। ये इमारत अगले साल जून में तैयार हो जाएगी और दिसंबर तक चिकित्सकीय सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। ये जी+8 भवन है। इसमें कुल 250 बेड की क्षमता होगी। इसमें बाल रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन विभाग और सर्जरी विभाग होंगे, जिसमें 50-50 बेड के वार्ड होंगे। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इसके अलावा किसी आपदा में घायल-मरीज आने की दशा में इनके इलाज के लिए भी विशेष सुविधा होगी। इसके लिए 50 बेड की क्षमता का डिजास्टर एरिया भी बनाया जा रहा है। इसमें जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं की जाएंगी। इसका सामान्य दिनों के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी इमरजेंसी में 80 बेड हैं। इसकी इमारत करीब 40 साल पुरानी है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। इसमें पहली बार डिजास्टर एरिया भी बन रहा है। इससे किसी आपदा में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य वार्ड के मरीजों को प्रभावित किए बिना ही इलाज हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें