फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अछनेरा में चोरियों का सिलसिला, 36 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर डीसीपी नाराज

आगरा के थाना क्षेत्र में विगत कुछ समय से लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। करीब एक दर्जन चोरी की घटनाओं के बावजूद कई मामलों का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में नगला झारिया में एक फौजी परिवार के घर हुई लगभग 48 लाख रुपये की चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इससे पहले चोर एक शादी वाले घर, जो नगला जाहरिया गांव में था, को भी निशाना बना चुके हैं। इसके अलावा भी कई अन्य चोरी की घटनाएं हुई हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, डीसीपी वेस्ट आगरा आदित्य मंगलवार को अछनेरा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। नगला जाहरिया में फौजी के घर हुई बड़ी चोरी के लगभग 36 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने की जानकारी मिलने पर डीसीपी ने थाना पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। डीसीपी आदित्य ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, कई पुलिस टीमें इन वारदातों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं। डीसीपी ने विश्वास जताया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। डीसीपी आदित्य कुमार का कहना था कि घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें