चंबल नदी से निकला मगरमच्छ सोमवार रात 10.30 बजे बिट्ठौना गांव के कोटेदार रामसरन पुजारी की दुकानों तक पहुंच गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। बाह से पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी के नंदगवा घाट पर छोड़ दिया। सोमवार रात 10.30 बजे बिट्ठौना के कोटेदार रामसरन पुजारी की दुकानों के पास मगरमच्छ पहुंच गया। दुकानों की शटर के पास विचरण कर रहे मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज के निर्देशन में वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे में मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और सुरक्षित ले जाकर चंबल नदी के नंदगवा घाट पर छोड़ दिया। वन विभाग की टीम की निगरानी में मगरमच्छ नदी में चला गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।