कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने नरेंद्र नगर बोदला में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक की। इसमें कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विभाग के महानगर अध्यक्ष बशीर उल ने कहा कि कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। इसी में अल्पसंख्यकों का भला होगा। कार्यक्रम में मनोज जैन बोहरा, साजिद वारसी, इदरीश खान, सोनू सक्सेना, नवाबुद्दीन, रियाजुद्दीन वारसी, शारिक वारसी आदि मौजूद रहे।