फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पार्वती घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महोत्सव का समापन

आगरा के बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। डीसीपी रवींद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम की सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता के निर्देशन में सफाई मित्रों ने घाट की सफाई व्यवस्था संभाली। सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को 18 नवंबर को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीजे ज्ञानेंद्र राव, एडीजे कुंदन, समाज कल्याण उप निदेशक शैलेश श्रीवास्तव, आरबीएस प्राचार्य विजय श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, पार्षद पूजा बंसल आदि रहे। मुख्य व्यवस्थापक राकेश शुक्ला, आयोजन समिति के संरक्षक आरपी राय और भोला प्रजापति समेत ओपी गुप्ता, अखिलेश सिंह, प्रभु प्रसाद, रवि पांडेय, सतेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें