आगरा ग्वालियर हाईवे के जौनई मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्राला ने ईको गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ईको सवार छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्राला कब्जे में ले लिया है।