फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक से टक्कर के बाद टेंपो से टकराई कार, 6 लोग घायल

आगरा के सैंया में ग्वालियर हाईवे पर तेहरा पुलिस चौकी के सामने मंगलवार दोपहर ट्रक ने अर्टिका कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर चौराहे पर खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो और कार सवार 6 लोग घायल हुए हैं। हादसा करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिका कार में साइड से टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर कार चौराहे पर खड़े एक टेंपो से जा टकराई। टेंपो में सवार राजेश और दिलीप निवासी विरहरू, सैंया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार में सवार सेक्टर 4, आवास विकास कॉलोनी, आगरा निवासी आशीष, केदार नगर, आगरा निवासी मो. शरीफ, भगवती नगर टूंडला निवासी अमित धाकरे और खंदारी आगरा निवासी प्रशांत घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैंया पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल आगरा भिजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें