फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों के 67 लाख लेकर भाग गया बिल्डर परिवार

आगरा के सदर क्षेत्र में एक बिल्डर ने आठ किसानों से धोखाधड़ी की। दूसरे की जमीन दिखाकर कॉलोनी काटने का आश्वासन देकर 67 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी बैनामा नहीं किया गया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है कि बिल्डर परिवार सहित भाग गया है। रोहता, सदर निवासी मानवेंद्र, विजेंद्र सिंह, राजकुमारी और राहुल ने पुलिस से धोखाधड़ी की शिकायत की। कहा कि उनकी मुलाकात नगला पदमा, ग्वालियर रोड निवासी अंकित निगम, रोहित निगम और सुरेश से हुई थी। तीनों ने खुद को बिल्डर बताया, वे पारिवारिक हैं। कॉलोनी काटने की जानकारी देकर जमीन भी दिखाई। एडवांस के रूप में मानवेंद्र से 15 लाख, विजेंद्र से 4.25 लाख, राजकुमारी से 3.25 लाख, राहुल से 15.75 लाख, राजवीर से 4.25 लाख, विनोद से 10 लाख, मनोज से 11 लाख, संजू से 5 लाख रुपये ले लिए। 21 जुलाई से 31 जुलाई के बीच किसी से नकद तो किसी से आरटीजीएस के माध्यम से रकम ली गई। बिल्डर ने 10 दिन में बैनामा कराने का आश्वासन दिया लेकिन किया नहीं। मोबाइल नंबर से बात करने पर आरोपी धमका रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें