आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम जाजऊ में खेत पर चारा लेने जा रही युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे व हंसिया लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।