फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ब्रिक्स सम्मेलन के कारण ट्रेनों का समय बदला

आगरा। दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसका असर आगरा से चलने और आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। शुक्रवार को नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी 20 मिनट देरी से चली। 12 सितंबर को आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 15 मिनट लेट रहेगी और 13 सितंबर को आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी 40 मिनट देरी से चलेगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव की सूची जारी की है। 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस आगरा कैंट से चलती है। 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी भी प्रभावित होगी। वहीं 14212 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी शुक्रवार को 20 मिनट देरी से चली। यात्री सफर से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें