आगरा के एकता थाना क्षेत्र के गांव पंचगाई खेड़ा में बेटी की हत्या करने के आरोपी पिता ने भले ही थाने पहुंचकर हत्याकांड का कबूलनामा किया लेकिन वो कोर्ट में सुनवाई के दाैरान पुलिस को दिए अपने ही बयान से पलट सकता है। इस अंदेशे को देखते हुए पुलिस मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद है। आरोपी के खून से सने कपड़े लैब भेजे गए हैं। उसके हाथों की अंगुलियों में लगे खून का सैंपल भी लिया गया है।