फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। रास्ते में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान विधायक ने दम तोड़ दिया। विधायक की माैत की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दाैड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें