आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सम्मान मनाई गई। डीएम मनीष बंसल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से रघुपति राघव राजा राम का गायन कर महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण किया। डीएम ने सभी को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बापू और शास्त्री जी के विचार हमारे मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सादगी और नैतिकता सिखाता है। शास्त्री जी का जय जवान, जय किसान का नारा सैनिकों और किसानों के समर्पण का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को इन सिद्धांतों से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।