फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टहलते समय बैंककर्मी का आईफोन लूटा, पुलिस ने लुटेरों को पकड़ा; मोबाइल बरामद

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में टहलने निकले बैंककर्मी का आईफोन छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए। शास्त्रीपुरम निवासी देवेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। देवेश कुमार ने बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घटना हुई। वह चर्चित चौराहे पर टहलने गए थे। मोबाइल पर बात करते समय एकता मॉल के पास पीछे से बाइक पर आए दो लोगों ने उनका आईफोन झपट्टा मारकर छीन लिया। व्यस्तता के चलते वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सके। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लुटेरों को पकड़ लिया है। मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें