आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज क्रिकेट मैदान पर रविवार को पूर्व छात्रों का क्रिकेट जुनून एक बार फिर मैदान में नजर आया। एसपीएएससी की ओर से आयोजित फोर्थ बसंत संडे क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन दिवस पर खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ खेल भावना की मिसाल पेश की। पहले मैच में मास्टर्स ने ग्लैडियेटर्स को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में टाइटन्स ने नाइट राइडर्स को महज चार रन से मात दी।