आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड ब्वाॅयज एसोसिएशन की ओर से पूर्व छात्रों का चतुर्थ अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट बुधवार से सेंट पीटर्स कॉलेज मैदान पर शुरू हुआ। प्रतियोगिता 12 सितंबर तक चलेगी। इसमें 1978 से 2021 बैच तक के करीब 160 पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों को उनके बैच के अनुसार सुपर लीजेंड्स, लीजेंड्स और स्टार्स वर्गों में बांटा गया है। टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा, जिसके बाद फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। उद्घाटन सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. आलविन पिंटो ने किया।