फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में पीईटी को लेकर प्रशासन अलर्ट, 49 केंद्रों पर दो पालियों में 45552 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 22,776 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 45,552 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा व्यवस्था के लिए 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं और यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें